Unnat Bharat Abhiyan Online Registration | Unnat Bharat Abhiyan Yojana Application Form | उन्नत भारत अभियान योजना उद्देश्य | उन्नत भारत अभियान योजना लाभ व विशेषताएं | Unnat Bharat Abhiyan Yojana In hindi | UBA Yojana
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा सुधार हेतु इस योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र व अन्य संबंधित क्षेत्र में पिछड़े हुए गांवों का लाभन्वित किया जाएगा। उन्नत भारत मिशन से गांवों की आर्थिक व्यवस्था एवं सामाजिक व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त इस योजना में केवल ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को ही लाभ दिया जाएगा।

यदि आप भी इस योजना का हिस्सा बनाना चाहते है तो आप भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर इस अभियान के अंतर्गत लाभन्वित हो सकते है।
Table of Contents
Unnat Bharat Abhiyan 2021
देश के ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक एवं सामाजिक विकास हेतु इस अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के अंतर्गत गांवों में उच्च शिक्षा हेतु कई प्रकार के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त इस योजना के माध्यम से गांवों में कई विकास के कार्य किए जाएंगे। यह विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की उन्नति एवं विकास हेतु किए जाएंगे। इस मिशन के अंतर्गत कई अन्य प्रकार के सुधार भी शामिल किए गए है। इसके अलावा योजना के अतंर्गत अन्य अविकासित क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
उन्नत भारत मिशन ग्रामीण उत्थान हेतु शुरू किया गया एक अभियान है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास से संबंधित परिवर्तन किए जाएंगे। यदि आप भी इस मिशन में शामिल होना चाहते है तो ऑनलाइन पंजीकरण कर आप इस मिशन का हिस्सा बना सकते है। यूबीए योजना से जुड़ी अन्य जानकारी हेतु इन आर्टिकल का पूर्ण अध्ययन करें।
उन्नत भारत मिशन (यूबीए)
UBA Yojana की शुरूआत 2014 में भारत शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण शिक्षा एवं अन्य संबंधित पिछड़े क्षेत्रों के विकास हेतु कार्य करना था। इस मिशन के अतंर्गत 5 गांवों को समूह के साथ उच्च शिक्षा संस्थानों को जोड़ना तथा उन्हें लाभ प्रदान करना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। उन्नत भारत अभियान ग्रामीण क्षेत्रों को समृद्ध करने हेतु क्रियान्वित एक प्रकार की योजना है। इस योजना में करीब 5 सुधारात्मक विकास योजनाओं को शामिल किया गया है। भारत के उच्च शिक्षा संस्थान जैसे दिल्ली का आईआईटी एवं आईआईएससी आदि को शामिल किया गया है। इन संस्थानों के विद्यार्थी इस मिशन के अतंर्गत शामिल हो ग्रामीण समाज के विकास हेतु अपना योगदान प्रदान कर सकते है।
अभियान में सुधार हेतु चयनित क्षेत्र
- शिक्षा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाएं
- कारीगर उद्योग एवं आजीविका
- जल प्रबंधन
- अक्षय ऊर्जा
- जैविक खेती
Unnat Bharat Abhiyan 2.0 Mission
केंद्र सरकार द्वारा इस मिशन का दूसरा संस्करण 25 अप्रैल 2018 को शुरू किया गया है। इस संस्करण के तहत भारत के करीब 750 प्रतिष्ठित सरकारी व निजी संस्थानों को शामिल किया गया है। इन संस्थानों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा, जिससे छात्र ग्रामीण जीवन व उनकी समस्याओं से अवगत हो। Unnat Bharat Abhiyan मिशन के माध्यम से ग्रामीण समाज का कल्याण करने हेतु नीति बनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त देश के उच्च संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी, जो कि देश का भविष्य है वे भ सामाजिक रूप से विकास की ओर बढ़ेंगे।

- इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को ग्रामीण समाज की अन्य समस्याएं जैसे-
- स्वच्छता,
- स्वास्थ्य,
- अपशिष्ट प्रबंधन,
- वृक्षारोपण,
- महिला एवं बाल विकास से संबंधित विषयों की पहचान कराने से संबंधित नीतियाँ बनाई जाएंगी।
- वित्तीय समावेशन एवं समाधान करने हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
- इस प्रकार ये कहा जा सकता है कि यह एक कल्याणकारी अभियान है जिसकी शुरूआत शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई है।
उन्नत भारत अभियान योजना की विशेषताएं
- इस योजना के माध्यम ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति को सुधारा जाएगा।
- उन्नत भारत मिशन में छात्रों को शामिल कर उन्हें गांवों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।
- यूबीए मिशन भारत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित एक कार्यक्रम है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार हेतु चलाया गया है।
- इस मिशन के अतंर्गत करीब 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी गांवों को गोद लेंगे, और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
- 25 अप्रैल 2018 को इस मिशन के दूसरे संस्करण की शुरूआत की गई।
- यूबीए 2.0 मिशन के अंतर्गत कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
- इस अभियान में ग्रामीण विकास से जुड़े दो डोमेल सम्मिलित किए गए है- मानव विकास एवं वस्तुगत/आर्थिक विकास।
- (IIT) दिल्ली को उन्नत भारत मिशन के लिए NCI (National Coordinating Institute) के रूप में गठित किया जाएगा।
- इस मिशन में छात्रों को करीब 5 गांवों को गोद लेना अनिवार्य होगा, इसके लिए छात्र समूह का निर्माण भी कर सकते है।
- इसके अतिरिक्त इस मिशन के अतंर्गत कई विभागों को शामिल किया गया है।
- इस विभागों के माध्यम से उनसे संबंधित क्षेत्रों में भी विकास किया जा सकें।
- उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्रों के कल्याण हेतु कार्य किए जाएंगे।
Unnat Bharat Abhiyan का संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | उन्नत भारत अभियान योजना |
संबंधित राज्य | देश के सभी राज्य |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय |
उद्देश्य | पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों का आर्थिक एवं सामाजिक विकास |
अधिकारिक वेबसाइट | Click here |
यूबीए योजना के उद्देश्य
तकनीकी संस्थाओं का ज्ञान, स्वैच्छिक संगठनों का अनुभव, सरकार के संसाधन
सभी को मिलाकर गांवों के विकास के लिए
अग्रसर किए जाएंगे।- संस्थानों द्वारा अंगीकृत गांवों के कल्याण हेतु कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे गांवों का आर्थिक विकास हो सकें।
- इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा संस्थानों के संकाय एवं छात्रों को ग्राम्य वास्तविकताओं से अवगत करवाना व जोड़ना इस योजना का लक्ष्य है।
- स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप, विद्यमान अभिनव प्रौद्योगकियों को पहचानना एवं चुनना यह छात्रों हेतु नीति है।
- प्रौद्योगिकियों को अभिष्ट परिवर्तन के अनुकूलन के योग्य बनाना इस योजना को उद्देश्य है।
- इसके अतिरिक्त अभिनव समाधानों को लागू करने हेतु प्रक्रिया के विकास हेतु यह योजना चलाई गई है।

- विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वन हेतु प्रक्रिया के विकास हेतु संस्थानों की ज्ञान संपदा का लाभ उठाने हेतु छात्रों को प्रेरित किया जाएगा।
- ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उच्चतर शिक्षा संस्थानों में प्रचलित शैक्षिक पाठ्यक्रमों और शोधों को योजना के अतंर्गत बढ़ावा दिया जाएगा।
- स्थानीय लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु इस योजना का क्रियान्वन किया जाएगा।
- यह पहली बार है कि किसी अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को इतनी बढ़ी जिम्मेदारी व हिस्सेदारी का मौका दिया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त विद्यार्थिओं को मिशन के माध्यम से पंचायतों एवं उसके अंतर्गत नीतियों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।
Unnat Bharat Abhiyan 2.0 का कार्यान्वन
इस योजना को शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाया गया था, जिसमें विशेष रूप से दिल्ली के आईआईटी संस्थान को इस मिशन का कार्यान्वन सौंपा गया था। वर्तमान समय में Unnat Bharat Abhiyan के अतंर्गत कई शिक्षण संस्थानों को सम्मिलित कर लिया गया है। अब यह संस्थान करीब 5 गांवों को गोद लेकर उनके पालन पोषण हेतु एवं उनकी सार्वजानिक समस्याओं का समाधान करने के लिए जिम्मेदार होंगे।
उन्नत भारत मिशन योजना में चयनित कार्य क्षेत्र
गांवों में विकास हेतु दो प्रमुख क्षेत्रों को चयनित किया गया है, जिन्हें सही मायने में विकास की आवश्यकता है। इन विकास घटकों में पहला मानव विकास और दूसरा घटक आर्थिक/सामग्री विकास है।
मानव विकास क्षेत्र
- शिक्षा एवं संस्कृति
- स्वास्थ्य
- मूल्य
- कौशल एवं उद्यमिता
- समग्र धारणा
आर्थिक एवं सामग्री विकास क्षेत्र
- जैविक खेती
- जल प्रबंधन एवं संरक्षण
- अक्षय ऊर्जा स्त्रोत
- कारीगर एवं ग्राम्य उद्योग
- स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों का विकास एवं दोहन
- मूलभूत सुविधाएं
- ई-सहायता ( सूचना एवं प्रौद्योगिकी में सक्षम करना)
UBI के अंतर्गत संस्थानों का चयन
वर्ष | तकनीकी संस्थानों की संख्या | गैर-तकनीकी संस्थानों की संख्या |
2017-18 | 250 | 500 |
2018-19 | 1000 | 2000 |
2019-20 | 1500 | 3000 |
यूबीए में शामिल सर्वधिक गांव गोद लेने वाले संस्थानों की सूची
क्रम संख्या | संस्थानों की सूची |
1. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों ( दिल्ली) |
2. | श्री गोविंद्रम सेकसारिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड साइंस SGSITS (इंदौर) |
3. | राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान NIT ( मणिपुर) |
4. | सरदार बल्लभ भाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी SVNIT ( सूरत) |
5. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IITH ( हैदराबाद) |
6. | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (कानपुर) |
Unnat Bharat Abhiyan के तहत कार्य एवं पूर्ण करने का समय
कार्य | शुभारंभ की दिनांक से समय |
समूह का चयन | 1 माह |
जागरूकता जगाना | 2 माह |
सामाजिक संघटन | 3 माह |
आधारभूत सर्वेक्षण | 3 माह |
स्थिति विश्लेषण | 5 माह |
ग्राम विकास योजना | 7 माह |
अनुमोदन एवं स्वीकृति | 8 माह |
क्षेत्र में कार्यान्वन | 9 माह |
प्रगति समीक्षा | 1 वर्ष |
उन्नत मिशन के कार्यान्वन हेतु विभाग
क्रम संख्या | विभाग |
1. | प्रायोजक मंत्रालय ( MHRD) |
2. | राष्ट्रीय संचालन समिति (NSC) |
3. | राष्ट्रीय समन्वय संस्थान (NCI) |
4. | विषय विशेषज्ञ समूह संस्थान (SEGs) |
5. | क्षेत्रीय समन्वयक संस्थान ( RCIs) |
6. | सहभागी संस्थान (PIs) |
7. | राज्य सरकार |
8. | जिला प्रशासन |
9. | शिक्षा मंत्रालय |
उन्नत भारत अभियान में शामिल होने हेतु पात्रता
- कोई भी मान्यता प्राप्त उच्च शैक्षणिक संस्थान ( केंद्रीय एवं राज्य) विकास गतिविधियों में शामिल होने के इच्छुक इस योजना के पात्र होंगे।
- पंजीकरण के इच्छुक संस्थान अपने आस-पास क्षेत्र के 5 गांवों को गोद लेने की योग्यता रखता हो।
- ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गतिविधियों में शामिल होने के लिए कम-से-कम 2 संकाय सदस्य होना अनिवार्य है।
- प्राप्त आवेदनों को मंत्रालय द्वारा चयन मानदंड सेटअप के आधार पर रैंक दिया जाएगा।
- इस प्रक्रिया के अतंर्गत जो संस्थान कटऑफ बिंदु की अर्हता को प्राप्त करेगा, उसका चयन किया जाएगा।
- केवल देश के संस्थान ही पंजीकरण कर सकते है।
Unnat Bharat Abhiyan पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज़
- डी सी का पत्र
- संस्थागत बैंक विवरण
- जनादेश प्रपत्र
- Valid AISHE Code
- समन्वयक और संस्थान के प्रमुख सूचनाएं
- मान्य ईमेल आईडी एवं संपर्क नम्बर
- ग्रामीणों की संख्या एवं नाम अपनाने का प्रस्ताव लिखित रूप में
Unnat Bharat Abhiyan Online Registration
उन्नत भारत मिशन का हिस्सा बनने हेतु संस्थान नीचे दिए गए स्टैप फॉलो कर रजिस्ट्रेशन कर सकते है। ऑनलाइन पंजीकृत होने हेतु नीचे दिए गए स्टैप फॉलो करें।
- सर्वप्रथम उन्नत भारत अभियान पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट पर क्लिक करने पर आपके सामने इस प्रकार का होम पेज खुल जाएगा।
- अब आपको होम पेज पर दिख रहे विकल्प Join UBI पर क्लिक करना होगा।

- क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का इंटरफेस खुल जाएगा। अब आप यह सभी पात्रताएं एवं दस्तावेज़ों की जानकारी ध्यान से पढें।

- इसके बाद दिख रहे बटन PROCEED बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार से रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ आपको अपने संस्थान की बेसिक डिटेल जैसे- जिला, स्टेट, Valid AISHE Code आदि भरना होगा।

- इसके उपरातं आपको फॉर्म का दूसरा भाग कुछ इस प्रकार दिखेगा। फॉर्म के दूसरे भाग में अपने संस्थान से संबंधित संपर्क सूत्रों की जानकारी अंकित करें।

- अंत में दिख रहे बटन सबमिट पर क्लिक करें।
- क्लिक करने पर आपको एक पंजीकरण आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा, उसे सहेंजे।
Online District Wise Institute List देखें
- उन्नत भारत अभियान में शामिल राज्यों के संस्थानों की सूची देखने हेतु सबसे पहले इस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का पेज खुल जाएगा। यहाँ आपको अपने राज्य , जिले, गांव आदि विकल्पों का चयन करना होगा।

- अब इसके बाद सामने दिख रहे बटन Apply Filter पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपके चयनित क्षेत्र के संस्थान की सूची इस प्रकार खुल जाएगी।

- यहाँ आप संस्थान द्वारा अंगीकृत गांवों की सूची भी देख सकते है।
यूबीए सर्वेक्षण की जानकारी देखें
- बेसलाइन सर्वे रिपोर्ट देखने हेतु सबसे पहले इस डारेक्ट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर इस प्रका का इटंरफेस खुल जाएगा।
- यहाँ आपको अपने राज्य , जिले, गांव आदि विकल्पों का चयन करना होगा।

- अब इसके बाद सामने दिख रहे बटन Apply Filter पर क्लिक करें। आपको सामने इस प्रकार किए गए सर्वे की सूची आ जाएगी।

- यहाँ आपको सर्वे में प्राप्त रैंक आदि की सभी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
UBA Survey Mobile App Download करें
- यूबीए सर्वे मोबाइल एप्लिकेशन डाउनलोड करने हेतु सबसे पहले इस वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर गूगल प्ले खुल जाएगा।
- गूगल प्लेट पर आपको यह एप इस प्रकार दिखेगी।

- अब आप यहाँ दिख रहे बटन Install पर क्लिक कर मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते है।
Unnat Bharat Abhiyan Online Data Analysis Report देखें !
- ऑनलाइन यूबीए गांव प्रगति संख्यिकी रिपोर्ट देखने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का पेज खुल जाएगा।
- यहाँ अपने संस्थान एवं गांव का चयन करें।

- अंत में Generate Report बटन पर क्लिक करने पर आपके सामने इस प्रकार से गांवों की प्रगति रिपोर्ट आ जाएगी।

- इस प्रकार आप डाटा एनालाइसेस रिपोर्ट देख सकते है।
योजना संबंधी पीडीएफ डाउनलोड करें
Unnat Bharat Mission संबंधी अन्य जानकारी हेतु नीचे दी गई पीडीएफ डाउनलोड करें।
पीडीएफ प्रकार | Download Link |
उन्नत भारत अभियान | Hindi PDF Download |
Unnat Bharat Abhiyan | English PDF Download |
Register Institute Login करने की प्रक्रिया
- उन्नत भारत अभियान में शामिल संस्थान लॉगिन करने हेतु सबसे पहले इस वेबसाइट के लिंक पर जाएं।
- लिंक पर जाने के उपरांत आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का लॉगिन पैनल खुल जाएगा। यहाँ आपको अपनी ईमेल आईडी/ यूजर आईडी तथा पासवर्ड अंकित करें।

- अंत में कैप्चा भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्पेशल एक्सपर्ट ग्रुप लॉगिन कैसे करें
- स्पेशन एक्सपर्ट समूह लॉगिन करने हेतु सबसे पहले डारेक्ट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का इंटरफेस खुलेगा।
- यहाँ आपको अपनी ईमेल आईडी/ यूजर आईडी तथा पासवर्ड अंकित करें।

- अंत में कैप्चा भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Regional Coordinating Institute Login कैसे करें
- सबसे पहले डारेक्ट लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के उपरातं आपके सामने यह लॉगिन पैनल खुल जाएगा।
- अब यहाँ अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड अंकित करें।

- अंत में Sign Me In बटन पर क्लिक कर आप लॉगिन कर सकते है।
यूजर लॉगिन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम इस डारेक्ट लिंक पर जाएं। लिंक पर जाने के बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पैनल खुल जाएगा।
- लॉगिन पैनल पर AISHE Code, User Name & Password अंकित करें।

- अंत में कैप्चा वैरीफाई कर लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
Unnat Bharat Abhiyan के लाभ
- यूबीए के माध्यम से पिछड़े ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
- इस मिशन में कई बड़े शिक्षण संस्थानों को शामिल किया गया है, जो 5 गांवों को अंगीकृत कर उनका समग्र विकास करेंगें।
- मिशन के अंतर्गत अन्य योजनाओं एवं कार्यों पर भी ध्यान दिया जाएगा।
- यूबीए के तहत जल संबंधी उद्योग संबंधी आदि समस्याओं के समाधान हेतु नीतियाँ बनाई जाएंगी।
- Unnat Bharat Abhiyan का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास विद्यार्थियों की सहायता से करना है।
- उन्नत भारत मिशन के अंतर्गत बड़े संस्थानों के विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति से अवगत करवाया जाएगा, जिससे वे भी ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत हो सकें।
- अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा नीति में सुधार किया जाएगा, और विद्यार्थियों को यह काम सौपा जाएगा।
- इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि ग्रामीण समाज की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के सुधार हेतु यह सरकार का महत्वपूर्ण कदम है।
हेल्पलाइन एवं संपर्क
उन्नत भारत अभियान से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी या समस्या समाधान हेतु नीचे दी गई हेल्पलाइनों पर संपर्क करे।
Unnat Bharat Abhiyan
Prof. Virendra Kr. Vijay
National Coordinator,
Unnat Bharat Abhiyan,
Room No. 376, Block-III,CRDT
Indian Institute of Technology Delhi,
Hauz Khas, New Delhi-110016
Email- unnatbharatabhiyaniitd@gmail.com