Manav Sampada UP | ehrms.upsdc.gov.in E Correction, Reset Password | मानव सम्पदा पोर्टल यूपी आवेदन | Manav Sampada Uttar Pradesh | eHRMS UP Login
मानव सम्पदा यूपी के पोर्टल को उत्तर प्रदेश के लोगों की सुविधा हेतु बनाया लांच किया गया है। इस पोर्टल को सरकारी तथा गैर-सरकारी शिक्षण संबंधी कर्मचारियों के अवकाश संबंधी समस्याओं तथा समाधान हेतु शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षण क्षेत्र से संबंधी कर्मचारी ऑनलाइन ही अवकाश के लिए आवेदन कर सकते है।
Manav Sampada UP Portal
मानव सम्पदा यूपी पोर्टल [eHRMS UP] मूल शिक्षा परिषद सेवा हेतु शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से शिक्षा क्षेत्र से संबंधित प्राथमिक विद्यालय तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक, प्रधान अध्यापक, बैचमेटस तथा गैर शिक्षण कर्मचारी अवकाश हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। एमएचआरडी की सहायता से राज्य सरकार ने एचआरएमएस की यह नई नीति शुरू की है। जिसके अंतर्गत सभी सरकारी कर्मचारी अधिकारियों को लाभन्वित करना है। शिक्षण सरकारी विभाग की सभी सेवा पुस्तिकाओं के माध्यम से ले पाएंगे।
क्या है मानव सम्पदा यूपी पोर्टल
मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पोर्टल सरकार द्वारा आरम्भ की गई सेवा है जिसमें शिक्षण विभाग के सरकारी तथा गैर-सरकारी अधिकारियों को अवकाश हेतु अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यह सूचित किया गया है। अब प्राथमिक , माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा विभागों में कार्यरत हेड मास्टर, प्रधानाचार्य, शिक्षक तथा अन्य कर्मचारियों को अवकाश हेतु इस पोर्टल पर पंजीकृत होना पङेगा।
Manav Sampada Uttar Pradesh की विशेषताएँ
- मानव सम्पदा यूपी के माध्यम से अब सरकारी या गैर सरकारी शिक्षण कार्यक्षेत्रों में ऑनलाइन ही अवकाश ले सकते है।
- यह पोर्टल उत्तर प्रदेश के राज्य के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराया गया है।
- कागज, प्रपत्र आदि से बचने के लिए यह पोर्टल उपयुक्त है।
- इस पोर्टल पर आप अपनी ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते है।
- मानव सम्पदा पोर्टल यूपी पर ऑनलाइन ही आप देख सकते है कि आपने किस-किस तिथि में अवकाश लिया था।
- इसके अलावा आप अपने अवकाश की स्थिति भी देख सकते है।
- इस पोर्टल पर अपनी वर्ष की बची या खर्च हुई छुट्टियों का विवरण भी देख सकते है।
- कुल मिलाकर यह पोर्टल बहुत ही लाभकारी है इस पोर्टल में महिलाओं की सुुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है।
- इस प्रकार मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पोर्टल राज्य के विकास में योगदान देगा।
मानव सम्पदा यूपी (eHRMS UP) के उद्देश्य
- Manav Sampada Uttar Pradesh का मूल उद्देश्य जन सामान्य, राज्य सरकार तथा शिक्षण कर्मचारियों के मध्य पारदर्शिता लाना है।
- इस पोर्टल पर सभी शिक्षण संस्थान से जुङे कर्मचारियों की व्यक्तिगत तथा कार्यक्षेत्र संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना इस पोर्टल का अन्य उद्देश्य है।
- इसके अतिरिक्ति राज्य के 20 लाख कर्मचारियों को एक प्लेटफार्म पर लाना भी राज्य सरकार का उद्देश्य है।
- यह पोर्टल मनमाने रूप से अवकाश लेने वाले कर्मचारियों पर निगरानी रखेगा। इसके अलावा फिजूल अवकाशों में भी कमी आएगी।
- राज्य सरकार द्वारा इस पोर्टल का निर्माण शिक्षण से संबंधित कर्मचारियों के लिए किया गया है।
- इसके अलावा Manav Sampada UP पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का विवरण मौजूद रहेगा।
- कोरोना काल में जहाँ भारत काफी हद तक डिजिटल होने का प्रयास कर रहा है उस में इस योजना का भी योगदान है।
किस प्रकार के अवकाश के लिए कर सकते है आवेदन
- Child Care leaves CCL ( बच्चे की देखभाल हेतु)
- Maternity leave (मातृत्व अवकाश)
- Miscarriage Leave ( गर्भपात अवकाश)
- Causal leaves CL (आकस्मिक अवकाश)
- Medical Leave ML (मेडिकल अवकाश)
कैसे कर सकते है अवकाश के लिए आवेदन
मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पर आप दो प्रकार से आवेदन कर सकते है।
- Manav Sampada UP पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन
- Mobile App ( M-STHAPNA) के द्वारा आवेदन
नोडल अधिकारी के कार्य
- सरकार के विभागों में मानव संपदा जारी करने के लिए सबसे पहले विभागों के राज्य स्तरीय कार्यालयों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
- मानव संपदो में दफ्तरों के रजिस्ट्रेशन के लिए पहले संबंधित विभागध्यक्ष मानव संपदा कार्य हेतु नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेंगे।
- नोडल अधिकारी मानव संपदा में अपने विभाग के पंजीकरण हेतु निर्धरित प्रपत्र भरकर “NIC Manav Sampada UP” सपोर्ट टीम में अपने विभाग हेतु विभागीय “Administrate ID & Password” प्राप्त करेंगे।
- नोडल अधिकारी विभागीय एडमिनिस्ट्रेटर आईडी व पासवर्ड से मानव संपदा पोर्टल पर लॉगिन कर अपने विभाग हेतु मास्टर डाटा जैसें कार्यालयों की सूची, पदों की मैपिंग, कैडर, कैडर स्तर आदि तैयार करेंगे।
- मास्टर डाटा को तैयार करने के उपरांत नोडल अधिकारी अपने विभाग के रिपोर्टिंग कार्यालयों( वे कार्यालय जहाँ कर्मचारियों की सर्विस बुक रखी जाती है) के दफ्तर आईडी व पासवर्ड क्रिएट कर संबंधित दफ्तर के कार्यालय एडमिनिस्ट्रेटर को जारी कराएंगे।
Manav Sampada Portal पर अवकाश हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश मानव संपदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करने से पूर्व यह अनिवार्य है कि सेवा पुस्तिका के आधार पर अवकाश के समस्त प्रकार मातृत्व अवकाश, चाइल्ड केयर अवकाश, मेडिकल अवकाश, आकस्मिक अवकाश आदि Manav Sampada Portal पर आपके सेवा विवरण में आवेदन पहले से दर्ज हो।
स्टैप-1 पंजीकरण कैसे करें
ऑनलाइन अवकाश हेतु आपको मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पोर्टल पर आवेदन करना होगा। किंतु उससे पूर्व आपको सेवा पुस्तिका में शामिल अवकाशों में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने पर ही आपको लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा।
- सबसे पहले कर्मचारी वर्ग को एक आवेदन फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
- रिपोर्टिगं कार्यालय के ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर अपने कार्यालय के ऑफिस आईडी से मानव संपदा में लॉगिन कर अपने कार्यालय के कम से कम 3 कर्मचारियों का पंजीकरण कर एक को डाटाएंट्री, एक को वैरीफायर व एक को डाटा संशोधन का रोल एसाइन करेंगे।
- एडमिनिस्ट्रेटर उपरोक्त पंजीकृत कर्मचारियों को उनके पंजीकरण से प्राप्त HRMS कोड उपलब्ध कराएँगे।
- मानव सम्पदा में कर्मचारियों के पंजीकरण से प्राप्त एच.आर.एम.एस कोड ही मानव संपदा में उनका लॉगिन आईडी होगा।
मानव-सम्पदा-पंजीकरण-करने-हेतु-आवेदन-पत्र-हिंदी-पीडीएफDownload
Manav Sampada Login ID कैसे प्राप्त करें ?
मानव सम्पदा यूपी में कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन उनके रिपोर्टिंग कार्यालयों के मानव सम्पदा ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर के स्तर से किया जाता है। इसलिए प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारी अपना मानव संपदा पोर्टल लॉगिन आईडी ( HRMS Code) और पासवर्ड प्राप्त करने हेतु अपने रिपोर्टिंग कार्यालय के मानव सम्पदा के ऑफिस एडमिनिस्ट्रेट से प्राप्त करें। Manav Sampada Login करने के लिए निचे गए स्टेप्स को ठीक से देखें और eHRMS Login करें |
स्टैप-2 लॉगिन करें
- मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पोर्टल पर अवकाश हेतु आवेदन के लिए सबसे पहले इसकी Official Website पर जाएं।
- यहाँ आपके सामने इस प्रकार का पेज खुल जाएगा।
- पेज पर दिख रहे विकल्प eHRMS Login पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने Manav Sampada Login पैनल खुल जाएगा।
- यहाँ कुछ इस प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे।
- User Department में Basic Education विकल्प का चयन करें।
- User Id में अपनी मानव संपदा की आईडी भरें।
- Password में अपने नाम के तीन अक्षर तथा जन्मतिथि भरें।
- अंत में कैप्चा भरकर eHRMS UP Login विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने इस प्रकार का पेज खुलेगा।
- लॉगिन करने पर आपके मोबाइल( पंजीकृत नम्बर) पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, उसे यहाँ अंकित करें।
- अब आपको अपना पासवर्ड परिवर्तित कर फिर से लॉगिन करना होगा।
स्टैप-3 ऑनलाइन अवकाश हेतु आवेदन करें
- दूसरी बार लॉगिन करने पर आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ दिख रहे विकल्प Online Leave पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- यहाँ Apply Leave पर क्लिक करें ।
- अब रिपोर्टिंग ऑफिसर सेलेक्ट करें।
- अब Add A Reporting Officer का चयन करें।
- आपके सामने इस प्रकार का फॉर्म खुल जाएगा।
- यहाँ दिख रहे विकल्प Online Service में Leave का विकल्प Select करें तथा अन्य जानकारियाँ भरें।
- अब वापस ऑनलाइन लीव पर जाएं।
- Online Leave से सीधे Apply Leave पर जाएँ।
- यहाँ आपकी स्क्रीन पर इस प्रकार का पेज खुलेगा।
- इस पेज पर दिख रहे विकल्पों को ध्यानपूर्वक भरें।
- Leave Type ( किस प्रकार के अवकाश के लिए आवेदन करना है।)
- From Date ( किस दिनाँक से अवकाश लेना है।)
- To Date (किस दिनाँक तक अवकाश लेना है।)
- Leave Days ( कितने दिन का अवकाश है।)
- Ground ( अवकाश किस कारण चाहिए)
- Address During Leave ( अवकाश की अवधि)
- सभी विकल्पों की पूर्ति के बाद आप Submit पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप eHRMS UP पर ऑनलाइन अवकाश हेतु आवेदन कर सकते है।
आवेदन की स्थिति जानें
- आवेदन की स्थिति जाननें हेत सबसे पहले इस अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपके सामने इस प्रकार का इंटरफेस खुलेगा।
- यहाँ अपनी कार्यक्षेत्र तथा डिपार्टमेंट का चयन करें।
- अब तीसरे विकल्प में अपनी आईडी अंकित करें तथा View Report पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड करें
- Online Document Upload करने हेतु इस वेबसाइट पर जाएँ।
- यहाँ मानव सम्पदा लॉगिन पैनल पर लॉग-इन करें।
- लॉगिन करते ही आपके सामने एक इस प्रकार का इंटरफेस खुलेगा।
- इस पर दिख रहे विकल्प General पर क्लिक करें। अब यहाँ आपको अपने अपलोड करने वाले दस्तावेज़ों का चयन करना है।
- इसके बाद अपने दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म को सेव करें।
Manav Sampada UP Online Leave Approval कैसे जानें?
यदि आपने ऑनलाइन अवकाश के लिए आवेदन किया है तो यह जानना अति आवश्यक है कि आपके आवेदन को Approval मिला है या नही। यह जानने हेतु नीचे दिए गई प्रक्रिया को फॉलो करें।
- सबसे पहले मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें।
- अब ऑनलाइन लीव के विकल्प पर क्लकि करें।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुल जाएगा।
- यहाँ दिख रहे विकल्प Leave Module के विकल्प पर क्लिक करें।
- Leave Module के विकल्प पर आपको View Application Status पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इस प्रकार का इंटरफेस खुल जाएगा।
- अब यहाँ आप अपने अवकाश के आवेदन के अप्रूवल या रिजेक्शन की जानकारी देख सकते है।
नोट-याद रहें कि आपकी जितनी छुट्टी मान्य होंगी आप केवल उतनी के लिए ही आवेदन कर सकते है। उदाहरण के लिए यदि आपके अवकाश बैलेंस में 2 CL ही मान्य है और यदि आप 3 CL हेतु आवेदन करते है तो रिपोर्टिंग अधिकारी द्वारा आवेदन जांच के दौरान रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन कैसे जानें Leave Balance?
आप ऑनलाइन ही यह जान सकते है कि आप के कितने अवकाश शेष है या कितने अवकाश आप ले चुके है। इसकी जानकारी आप यहाँ देख सकते है।। यह जानने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया फॉलो करें।
- सबसे पहले मानव सम्पदा पोर्टल पर जाकर लॉगिन करें।
- अब ऑनलाइन लीव के विकल्प पर क्लकि करें।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुल जाएगा।
- यहाँ दिख रहे विकल्प Leave Module के विकल्प पर क्लिक करें।
- Leave Module के विकल्प पर आपको View Balance पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने इस प्रकार का इंटरफेस खुल जाएगा।
- यहाँ आप अपने सभी प्रकार के अवकाशों की जानकारी ले सकते है।
किस तारीख को अवकाश लिया है कैसे जानें
आपने कितनी दिनाँक को अवकाश लिया है या आपने किस तारीख में अवकाश लेने हेतु आवेदन कर चुके है यह सभी जानकारी जानने हेतु निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें।
- पहले Manav Sampada UP पर जाकर लॉगिन करें।
- इसके बाद Leave Module के विकल्प पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपको व्यू स्टेटस का विकल्प दिखाई देगा।
- व्यू स्टेटस पर क्लिक करें। अब आपकी स्क्रिन पर यह पेज खुल जाएगा।
- यहाँ आप Leave History पर क्लिक कर अपनी ली हुई छुट्टियों का विवरण देख सकते है।
- Applied Date पर जाकर आप अपनी अवकाश आवेदन तिथि देख सकते है।
मानव सम्पदा यूपी मोबाइल एप द्वारा अवकाश के लिए आवेदन कैसे करें
पोर्टल पर जाने के अलावा आप अपने मोबाइल पर एप द्वारा भी अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उसके लिए पहले अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड करें।
Manav Sampada Mobile App Download करें
- सबसे पहले इस Official Website पर जाएँ।
- यहाँ आपके सामने इस प्रकार का पेज खुल जाएगा। पेज पर दिख रहे विकल्प Install पर क्लिक करें।
- इस प्रकार आप ऑनलाइन Manav Sampada Mobile App Download कर सकते है।
Manav Sampada Service Book कैसे देखें?
- Manav Sampada Service Book ऑनलाइन देखने हेतु सबसे पहले इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
- वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने इस प्रकार का इंटरफेस खुल जाएगा।
- यहाँ मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- इसके बाद सर्च पर क्लिक करें। अब आपके सामने सर्विस बुक की जानकारी आ जाएगी।
Manav Sampada Uttar Pradesh के लाभ
- इस पोर्टल के माध्यम से जो कर्मचारी मनमाने ढंग से अवकाश लेते थे उसमें कमी आएगी।
- ऑनलाइन अवकाश की आवेदन सुविधा से कागज प्रपत्रों के प्रयोग में कमी आएगी।
- इसके अलावा सभी कर्मचारी एक ही पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। जिससे उन्हें केवल वर्ष की मान्य छुट्टी के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश की सुविधा भी मिलेगी।
- गर्भवती महिलाओं के लिए यह पोर्टल एक कल्याणकारी पोर्टल है क्योंकि इसमें मातृत्व अवधि, गर्भपात तथा बाल्य देखरेख की अवधि के दौरान वे अवकाश के लिए आवेदन कर सकती हैं।
- Manav Sampada UP पोर्टल के माध्यम से सिर्फ सीमित अवकाश ही दिया जाएगा, जिससे कर्मचारी दैनिक रूप से कार्यालयों में उपस्थित होंगे।
- शिक्षण संस्थानों की स्थिति में सुधार हेतु यह एक सराहनीय कदम है जिससे संस्थानों की शिक्षा प्रणाली में भी सुधार होगा।
- इसके अलावा मानव सम्पदा उत्तर प्रदेश पोर्टल Equality System को भी बढ़ावा देता है क्योंकि शिक्षण क्षेत्र से जुङे प्रत्येक कर्मचारी को अवकाश हेतु Manav Sampada Portal UP पर आवेदन करना होगा, चाहे वह शिक्षक, प्रधान अध्यापक या अन्य कर्मचारी क्यों न हो। हर श्रेणी के कर्मचारी को यहाँ आवेदन करना होगा।
Manav Sampada Portal हेल्पलाइन एवं सम्पर्क
मानव सम्पदा यूपी पोर्टल से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या समाधान हेतु आप इन संपर्क सूत्रों पर सम्पर्क कर सकते है।
CONTACT DETAIL
1. Technical Support:-(Software Problems)
NIC, Manav Sampada UP Technical Support Team –
Email ID- ehrms-up@gov.in
2. Manav Sampada Uttar Pradesh Other Support:-(Data Entry / Modification)
Contact your Establishment office Manav Sampada UP Nodal Officer.